भारत के सबसे महंगे शेयर्स कौन से है ? | The Most Expensive Shares In India (2022)

0
Rate this post

दोस्तों जैसा की मैंने आप से वादा किया था तो मै ॐ आपका दोस्त हाज़िर हूँ आपसभी के लिए एक और विषय के साथ एक बार फिर तो आइए बढ़ते है अपने आज के विषय की ओर। The Most Expensive Shares In India (2022), sabse mehnga share, expensive share in india.

दोस्तों आप में से कितने लोग स्टॉक्स  में निवेश करते है और कितने लोग ये जानते है की भारत के सबसे मंहंगे शेयर्स कौन -कौन से है अगर नहीं तो कोई बात नहीं हम बताते है आपको आज का जो हमारा चर्चा का विषय है वो है। 

The Most Expensive Shares In India (2022) मै जानता हूँ की सिर्फ Title को पढ़ कर ही आप सभी इतना उत्सुक हो रहे है की आपको भी ये जानने की इच्छा हो चली है की भारत के सबसे महंगे शेयर्स कौन -कोन  से है। 

तो आइए बताते है आपको आज के विषय के बारे में ब्लॉग पर बने रहे नहीं तो बहुत ही काम आने वाली ये जानकारी आपसे अछूती रह जाएगी। 

शेयर्स क्या होते है और कैसे मिलते है?

दोस्तों इससे पहले की हम ये जाने की भारत के सबसे महंगे शेयर्स कोण से है हमे ये जान लेना अति आवश्यक है की आखिर शेयर होते क्या है और कैसे हम कोई भी शेयर्स ले सकते है इसके लिए हमे क्या करना होगा इत्यादि। 

तो चलिए जानते है की एक शेयर, कंपनी में लगाई गई पूंजी का हिस्सा होता है  इसका मतलब हुआ की आप उस हिस्से के बराबर अनुपात में कंपनी में स्वामित्व रखते हैं।

 किसी भी कंपनी में उसके मालिक पैसा लगाते हैं और आपने जितना भी पैसा उस कंपनी में लगाया है आप उस अनुपात में कंपनी के मालिक बन जाते हैं।

चलिए आपको एक उद्धरण दे कर बताया जाए। 

दोस्तों मन लेते है की आपको एक कंपनी शुरू करने है और अपना एक अलग व्यापार मार्किट में जमाना है और आपके व्यापार को शुरू करने के लिए एक बड़ी रकम चाहिए ताकि वो अच्छे से शुरू हो सके पर आपके पास उतना पैसा नहीं है। 

ऐसे में आप क्या करोगे आप अपने सगे  सम्बन्धियों  अपने दोस्तों से कुछ पैसे लेंगे पर आपको उस व्यपार में उन्हें भी साझीदारी देने होगी इस एक शर्त पर वो सभी आपको पैसे देने को राज़ी हो जाते है। 

आपके पास अभी भी कुछ पैसो का आभाव है जिसे पूरा करने के लिए आप crowd funding का सहारा लेते है यानि की जैसे अपने अपने सभी परिजनो को अपनी कंपनी मे कुछ हिस्सेदारी दी थी ठीक उसी प्रकार आप जनता में अपनी कंपनी के शेयर बराबर में साझा करते है तो वो भी आपकी कंपनी में एक प्रतिशत का मालिकाना हक़ रखते है। 

इसका लाभ आपको यु होगा की मन लो आपके पास 50 %पैसे थे और बाकि के 50 आपने अपने रिस्तेदारो दोस्तों और जनता से एकत्र किया उस सूरत में भी आपके पास 50 %की हिस्सेदारी रहेगी क्युकी अपने इस कंपनी में अपना इतना पैसा लगाया है। 

इसे एक और लाभ ये भी है की आपका काम भी होगया और आपकी कंपनी भी बच गयी और साथ ही कंपनी में होने वाले लाभ या हानि का सभी को बराबर मिलेगा। 

आशा करता हूँ की आप जान चुके होंगे की शेयर क्या है और ये आप कैसे पा सकते है। 

और ये सिर्फ किसी कंपनी की शुरुआत तक सिमित नहीं रहता जब भी कंपनी बढ़ती है या कुछ घटती है तो वो सभी शेयर्स के जरिये ही होता है। 

और शेयर्स अर्थात किसी भी व्यापारी कंपनी द्वारा जारी किया हुआ उस कंपनी का कुछ हिस्सा। 

 क्या आप जानते है भारत के सबसे महंगे Shares कौन -कौन से है ?

दोस्तों अब आप की उत्सुकता बढ़ चुकी है ये जानने के बाद की शेयर्स क्या होते है और इसे कैसे हासिल करते है तो अब बारी है आपके उस प्रश्न का उत्तर देने की जिसका आप सभी बेसब्री से इंतेज़ार कर रहे थे। 

दोस्तों  बात की जाए भारत के सबसे महंगे शेयर्स की श्रेणी में पहले स्थान की तो वो  है। 

(1)  MRF का शेयर और मै जानता हूँ की आप सभी इस नाम से भली भाँति परिचित है। 

मित्रो आज के समय के बात की जाए इसके शेयर के प्राइस की तो आज इसके एक शेयर की कीमत है 89260 . 00 भारतीय रुपये। 

और इसी के साथ ये भारत का सबसे महंगा शेयर बन जाता है। 

(MRF की फुल  बताइए)  

दोस्तों आप ने MRF का नाम तो सुना है पर क्या अपने ये सोचा है की इसकी फुल फॉर्म क्या है इसका असल नाम क्या है अगर नहीं तो आइए जानते है।

Madras Rubber Factory MRF का पूरा नाम है तो अब जान गए होंगे की इसका नाम क्या है। 

(2) हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया लिमिटेड- ये भारत का दूसरा सबसे से बड़ा शेयर है और इसकी एक शेयर की प्राइस आज है 41968. 00 रूपए

(3)पेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड – दोस्तों ये भारत का तीसरा सबसे बड़ा शेयर है जिसका आज का प्राइस है 46,862.05 रूपए। 

(4) श्री सीमेंट लिमिटड दोस्तों ये भारत में 4 था सबसे बड़ा शेयर है और अगर बात की जाए इसके आजके शेयर प्राइस की तो वो है  23,033.00 रूपए। 

दोस्तों ये सीमेंट इंडस्ट्री के साम्राज्या का दिगज खिलाडी है और अपनी पकड़ बनाये हुए है मार्किट में। 

(5) थ्री एम इंडिया लिमिटेड दोस्तों आज के समय में अगर हम बात करे इसके एक शेयर की तो आज के  समय में ये 23,466.06 भारतीय रूपए से अपनी पकड़ 5वे सबसे बड़े और महंगे शेयर्स की सूचि में  शुमार है। 

(6)नेस्ले इंडिया दोस्तों शायद ही कोई हो जिसे इस नाम के बारे में न पता हो ये एक coffee निर्माता कंपनी है और न सिर्फ कॉफ़ी से बहुत सी और खध्या और पेय  उत्पादो की एक बोहोत ही श्रेष्ठ कंपनी है और बात की जाये तो ये है   19,528.50 भारतीय रूपए जो की अपने आप में एक बड़ी बात है। 

और आप भी अपनी रोज़मरहा की चीज़ो में इस ब्रांड के खाद्या पदार्थ जरूर इस्तेमाल करते होंगे जैसे की maggii  इत्यादि। 

अपनी गाड़ी आगे बढ़ाते है और बात करते है अपने अगले शेयर की। 

(7)अबॉट इंडिया दोस्तों मै ये जानता हूँ की आपमें से ज्यादा तर लोग इसके बारे में ज्यादा नहीं जनते होंगे पर मई किस लिए हूँ दोस्तों आज के समय में बात की जाए  इसके शेयर प्राइस की तो ये है 20,204.25 भारतीय रूपए पर शेयर अपनी पकड़ बनाये हुए है। 

(8)बजाज फिनसर्व दोस्तों बात करे अगर बजाज की तो आप में से शायद ही कोई ऐसा हो जिसे ये नाम न पता हो दोस्तों बजाज अलग अलग क्षेत्र में अपने कारोबार को फैलाये हुए है चाहे वो लोन लें देन के क्षेत्र में हो या किसी अन्य क्षेत्र में ये हर क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए है। 

इसलिए तो भारत का बच्चा बच्चा इस नाम को जानता भी है और विश्वाश भी करता है और बात की जाये अगर Bajaj finserv के शेयर्स की तो आज उसका मार्किट प्राइस है 1,637.60 भारतीय रूपए। 

(9)बोस्च दोस्तों बात करे बोस्च के शेयर्स के  आज के मार्किट प्राइस की तो वो है 16,910.15 भारतीय रूपए और इसी के साथ ये अपनी पकड़ 9वे स्थान पर बनाये हुए है। 

(10)P&Gदोस्तों इस कड़ी के अगले शेयर्स की बात की जाये तो p&G एक और बड़ा नाम है जो हर भारतीय को मालूम है पर आपको बता दे की आज के समय में इसका  शेयर मार्किट  प्राइस है . 13952.75.भारतीय रूपए है। 

दोस्तों ये आगे पीछे होते  रहते है और अगर इस जान करि में कोई कमी रह गयी हो तो शमा चाहता हूँ। 

(निष्कर्ष)

दोस्तों आशा करते है की आज के इस विषय को आप अच्छे से जान पाए होंगे और आपने  आज के इस विषय में जाना की भारत के सबसे महंगे शेयर्स कौन कौन  से है तो उम्मीद करता हूँ की आपको पसंद आया होगा औरआप ऐसे ही हमारा ब्लॉग पढ़ते रहेंगे और हम चाहते है की आप capitalgyan से यु ही जुड़े रहे और फॉलो करे ताकि हम आप सभी तक अच्छे अच्छे और विषय ले कर आए आप हमे कमेंट के जरिये अपनी प्रतिक्रिया देते रहे इससे हमे प्रोत्साहन मिलता है। 

धन्यवाद। 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.