Mama Earth Case Study :

1
Rate this post

नमस्कार दोस्तो। आप सभी का स्वागत है आज के आर्टिकल मे। आज का आर्टिकल काफी ज्यादा informative होने के साथ साथ ही बहुत ही ज्यादा रोचक भी है। आज हम बात करने वाले हैं mama earth के बारे मे।

जी हाँ, यह वही बच्चो के प्रोडक्ट का ब्रैंड है जिसके बारे मे हम आज आपको बताने वाले हैं। तो आईये जानते हैं की mama earth क्या है और किन चीजों मे डील करता है। 

क्या है ममा अर्थ? (What is Mama Earth?) 

Mama Earth एक production unit और retailer भी है जो की छोटे बच्चो, नवजात शिशुओं और लड़कियों के लिए skin care products और cosmetic items बनाता है। 

सभी लोग चाहते हैं की उनकी और खास तौर से उनके छोटे छोटे बच्चो की त्वचा बिल्कुल natural और healthy रहे। ऐसे मे mama earth एक ऐसा ब्रैंड है जिसपर आप भरोसा कर सकते हैं।

यह अपने सभी  products लैब मे पूरी सावधानी और जाँच परख के साथ ही बनाते हैं जिनपर भारत की अधिकतर जनता भरोसा बी करती है। यही कारण है की कंपनी ने केवल कुछ ही सालों मे अच्छी मार्केट बना ली है। 

Mama Earth कंपनी 2016 मे स्थापित हुई private production unit है जिसके संस्थापक  हैं Ghazal Alagh और Varun Alagh। यह कंपनी गुरुग्राम मे स्थापित है और इसके सभी प्रोडक्ट online available हैं जहाँ से की लोग इसे खरीदते हैं। 

कैसे हुई Mama Earth कंपनी की स्थापना? 

Varun Alagh और Ghazal Alagh दोनो ही Mama Earth कंपनी के co-founders होने के साथ साथ ही असल ज़िंदगी मे पति पत्नी भी हैं। दोनो ने ही मिलकर यह कंपनी स्थापित करी थी और December 2016 मे इसकी शुरुआत करी थी। इनकी कंपनी का लीगल नाम Honasa Consumer Pvt. Ltd. है

जिसका main aim है लोगो को safe chemical free बेबी प्रोडक्ट बेचना और बनाना। इन दोनो ने ही पहले अलग अलग MNCs और corporate firms मे काम किया और फिर उसके बाद खुद का business खोलने की ठान ली। अब Ghazal Alagh Mamaearth मे chief officer के पद पर काम करती हैं। 

Ghazal Alagh और Varun Alagh अपनी प्रेग्नैंसी के दौरान जब इंडिया मे बेबी केयर प्रोडक्ट देख रहे थे, तब उन्हे यह बात पता चली की भारत मे मिलने वाली अधिकतर ब्रांड के बेबी केयर प्रोडक्टस अलग अलग प्रकार के chemicals का इस्तेमाल करके बनाये जाते हैं जो की बच्चो के लिए बिल्कुल भी सेफ नही हैं।

वही दूसरी ओर US और अन्य देशों मे मिलने वाले बेबी केयर प्रोडक्ट बिल्कुल केमिकल फ्री थे। यही कारण था की Ghazal ने अपने बच्चे के लिए सभी बेबी प्रोडक्ट US से ही इम्पोर्ट करवाये थे। पर हर बार एसे प्रोडक्ट दूसरे देशों से इम्पोर्ट करवाना काफी खर्चीला होने के साथ साथ ही सेफ बेबी प्रोडक्ट पाने का एक बेतुका सहारा था।

जिसके बाद से इन दोनो ने यह प्रोडक्ट US से मंगवाने बंद कर दिये। पर यह चाहते थे की इनके बच्चे को सेफ और केमिकल फ्री प्रोडक्ट लगाए जाए। वह यह भी जानते थे की केवल वह ही नही हैं जो की इस परेशानी से रूबरू हैं बल्कि भारत के कई माता पिता ऐसे हैं जो की चाहते हैं की उनके बच्चो को बिल्कुल सेफ और केमिकल फ्री health और baby skin care products मिले।

भारतीय माता पिता की इसी परेशानी को ध्यान मे रखते हुए इन दोनो ने स्थापना की mamaearth brand की जिसका उद्देश्य था लोगो तक और उनके बच्चो तक सेफ बेबी प्रोडक्ट्स पहुँचाना। जो की केवल भारत मे ही नही बल्कि पूरे asia मे आज best baby brand और chemical free products manufacturer के नाम से जाना जाता है।

Mamaearth brand के प्रोडक्ट उनकी official shopping website के साथ साथ ही amazon, flipkart, और अन्य shopping apps पर भी मिलते हैं। 

ब्रैंड नेम (Brand Name) Mamaearth
कंपनी लीगल नेम (Company legal name) Honasa Consumer Pvt. Ltd. 
सेक्टर (Sector) पर्सनल केयर, बेबी केयर, स्किन केयर प्रोडक्टस 
हेडक्वार्टरस (Headquarters) Gurgaaon, Haryana, India
Year Of Establishment 2016
संस्थापक (Founders) Varun Alagh, Ghazal Alagh
CEOVarun Alagh
Brand AmbassadorShilpa Shetty
Net Worth, Total Funding23.04 million
Valuation850 crore (as per 2021) 

Mamaearth Fundings, Net Worth, Business Model, Marketing and Growth: 

Mamaearth brand को rule करने वाली कंपनी का नाम Honasa Consumer Pvt. Ltd. है। यह कंपनी हर साल करीब 710 crore यानी की 100 million तक का प्रॉफिट कमाती है।

इसमे डील कर रहे कुछ बड़े investors के यह नाम हैं- Kunal Bahl, Rohit Bansal, Shilpa Shetty Kundra, Sequoia India, Stellaris Ventures, Fireside Ventures और Marico’s Rishabh Mariwala।  

Mamaearth की अगर ग्रोथ की बात की जाए तो यह केवल 6 सालों मे ही मार्केट मे अपनी अच्छी पहचान और पकड़ बना चुका है जो की उसकी मार्केट को 100 मिलियन तक पहुॅचाने मे कारगर सबित हुआ जो की अक्सर हर कोई नई ब्रैंड नही कर पाती है।

कंपनी की sales बढ़ाने और लोगो तक सेफ बेबी केयर प्रोडक्ट पहुँचाने के साथ साथ ही कंपनी का यह भी goal है की Plastic को recycle करके अर्थ को आने वाली generation के बच्चो के लिए एक naturally सेफ planet बनाया जाए जो की काफी motivating और inspiring है। 

निष्कर्ष: 

तो आज के आर्टिकल मे हमने यह जाना की mamaearth brand क्या है, यह कोनसी कंपनी के द्वारा निर्मित की गयी है और इसकी स्थापना और उद्देश्य का विषय क्या और क्यों है। उमीद है आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मै mamaearth brand के बारे मे अच्छे से बता पायी होंगी। यदि आपको हमारे आर्टिकल पसंद आते हैं तो ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए subscribe करें- www.capitalgyan.com को। 

धन्यवाद। 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

1 Comment
  1. Startup Idea says

    आज पहली बार आपके साइड पर आया हूँ लेकिन काफी अच्छा लगा । आप ऐसे ही लिखते रहे और लोगो को मोटीवेट करते रहिए ।

    धन्यवाद

Leave A Reply

Your email address will not be published.